गौ व पर्यावरण संरक्षण अभियान ,राजपुर वार्ड में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

On

डूंगरपुरll नगरपरिषद की ओर से गौ व पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है | इसी अभियान के तहत नगरपरिषद की ओर से आज शहर के राजपुर वार्ड के सामुदायिक भवन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया | नगरपरिषद के सभापति अमृत कलासुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे | वही कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे | इस दौरान सभापति अमृत कलासुआ ने नगरपरिषद की ओर से चलाया जा रहे गौ व पर्यावरण संरक्षण अभियान की जानकारी दी | कार्य्रकम में सभापति कलासुआ ने कहा शहरी स्वच्छता और सुंदरता बनाये रखने के उद्देश्य के साथ शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाना अभियान का प्रमुख हिस्सा है| उन्होंने कहा कि हमारा शहर स्वच्छ और सुन्दर है और इसकी सुंदरता बनाये रखने पॉलीथिन केरी बैग्स की जगह कपड़ो की थेलियो का ही उपयोग करना होगा जिससे शहरी स्वच्छता के साथ गौ माता भी पॉलीथिन केरी बैग्स का सेवन नहीं करेगी | वही इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगो ने गौ व पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली | साथ ही इस अवसर पर सभी ने पौधरोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का सन्देश भी दिया |

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV