ग्राम विकास अधिकारियो ने अपनी लंबित 11 सूत्रीय मांगो को लेकर जिला कलेक्ट्रेट के बाहर किया प्रदर्शन
डूंगरपुर | राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रदेशव्यापी आव्हान पर डूंगरपुर जिले में भी ग्राम विकास अधिकारियो ने अपनी लंबित 11 सूत्रीय मांगो को लेकर आज जिला कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया गया | वही सरकार से मांगो को पूरी करने की मांग की | ग्राम विकास अधिकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष निलेश जोशी के नेतृत्व में जिले के ग्राम विकास अधिकारी आज कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए और अपनी मांगो को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया | इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष निलेश जोशी ने बताया की ग्राम विकास अधिकारी वेतन विसंगतियों को दूर करने, पदोन्नति, भत्तो, स्थानान्तरण नीति बनाने सहित अन्य मांगो को लेकर मांग कर रहे है लेकिन सरकार की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है | इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी संघ ने सरकार से लंबित 11 सूत्रीय मांगो को जल्द पूरा करने की मांग की है |
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/ad-720x300.jpg)
About The Author
Related Posts
Latest News
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/d.jpg)