जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व हृदय संस्थान कानारी शक्ति से संवाद कार्यक्रम आयोजित

On

डूंगरपुर ।। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व हृदय संस्थान की ओर से नगरपरिषद के सभागार में नारी शक्ति से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राधिकरण के सचिव अमित सहलोत रहे वही कार्यक्रम की अध्यक्षता सभापति अमृत कलासुआ ने की | कार्यक्रम में नगरपरिषद की महिला पार्षद और महिला सफाई कर्मचारियो ने भाग लिया | कार्यक्रम में महिला सम्मान व सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई | इस मौके पर कार्यक्रम को प्राधिकरण के सचिव अमित सहलोत ने संबोधित किया |अपने संबोधन में सचिव अमित सहलोत ने कहा की महिला सशक्तिकरण का उदेश्य समाज में हो रहे महिलाओं पर अत्याचार और शोषण के खिलाफ आवाज उठाना और उनके अन्दर की शक्ति को जागरूक करना है | उन्होंने कहा की भारत को और अधिक शक्तिशाली बनाने के लिए और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और शोषण के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करना होगा | इधर कार्यक्रम को सभापति अमृत कलासुआ ने भी संबोधित किया और महिलाओ को सशक्त करने के लिए प्रेरित किया |

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV