देवल घाटी में तेज रफ़्तार बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई ,हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत
डूंगरपुर।। जिले के सदर थाना क्षेत्र के देवल घाटी में तेज रफ़्तार बाइक अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में गिर गई | हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि अन्य युवक घायल हो गया | पुलिस के अनुसार पालदेवल पंचायत के घोघरा फला निवासी संजय घोघरा और उसका रिश्तेदार सतीश कटारा बाइक पर माथुगामडा जा रहे थे इस दौरान देवल घाटी में बाइक की तेज रफ़्तार होने से बाइक अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में जा गिरी | जिसमे संजय व सतीश दोनों घायल हो गए | घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया | जहा से संजय की हालत गंभीर होने से उसे उदयपुर रेफर किया गया | इधर उदयपुर ले जाते समय रास्ते में संजय की मौत हो गई | जिसके बाद परिजन शव लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी | सुचना पर पुलिस मोर्चरी पहुंची जहा पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया | वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |