डूंगरपुर। जिले के नागदा युवा मंडल की ओर से भगवान 1008 श्री नागफणी पारसनाथ की आज शहर से 26 वी पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा अलसुबह 3 बजे शहर के तहसील चौराहे से रवाना हुई। नागदा युवा मंडल के अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान 1008 श्री नागफणी पारसनाथ की 26 वी पदयात्रा का आयोजन नागदा युवा मंडल की ओर से किया गया। उन्होंने बताया कि 250 पदयात्रियों का जत्था शहर के तहसील चौराहे से रवाना हुई जो कि तहसील चौराहे से रवाना होकर, सिंटेक्स चौराहा, बलवाड़ा, थाणा, करोली, कनबा, छापी, बिछीवाड़ा, चुंडावाड़ा होते हुए नागफणी मंदिर पहुंची जहां पर जैन धर्मावलंबियों ने भगवान 1008 श्री नागफणी पारसनाथ के दर्शन करते हुए पूजा अर्चना की। उन्होंने बताया की पदयात्रा के दौरान विभिन्न मार्गों पर भामाशाहो की ओर से पदयात्रियों के चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गई।