डूंगरपुर || डूंगरपुर जिले के भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से राज्य की कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया गया | भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा की मौजूदगी में भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता आज कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए और कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना दिया | इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा ने धरने को संबोधित किया | अपने संबोधन में प्रदेश महामंत्री कटारा ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा | कटारा ने कहा की प्रदेश सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र के अनुरूप एक भी काम नही किया है युवाओ को बेरोजगारी भत्ता के नाम पर छला है,बिजली के बिल मे फ्यूल सरचार्ज लगाकर गरीबो के साथ धोखा किया है,कानून व्यवस्था चरमरा गई है,घोटाले पर घोटाले उजागर हो रहे है,आऐ दिन दुष्कर्म, हत्या ,लुट मारपीट की घटनाऐ हो रही है | वही प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है | इधर धरना-प्रदर्शन के बाद भाजपा ओबीसी मोर्चा ने जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौपा | इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार श्रीमाल, भाजपा जिला महामंत्री धनपाल जैन सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे |
<iframe width=\”560\” height=\”315\” src=\”https://www.youtube.com/embed/dZUXuNF4EDw\” title=\”YouTube video player\” frameborder=\”0\” allow=\”accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture\” allowfullscreen></iframe>
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/ad-720x300.jpg)
About The Author
Related Posts
Latest News
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/d.jpg)