भारत विकास परिषद वंदे मातरम शाखा के चुनाव सम्पन्न,प्रियकांत चौबीसा अध्यक्ष, तुलसीराम गौड़ सचिव बने

On

डूंगरपुर ।। भारत विकास परिषद वंदे मातरम शाखा के चुनाव गुरुवार को चंद्रमौलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुए, जिसमें कई तरह के प्रस्ताव भी लिए गए।

चुनाव अधिकारी जिला समन्वयक हंसमुख पंड्या, शहर समन्वयक महेश त्रिवेदी की मौजूदगी में चुनाव संपन्न करवाये गए। इसमें अध्यक्ष पद के लिए प्रियकांत चौबीसा, सचिव तुलसीराम गौड़, कोषाध्यक्ष नयनेश कोठारी को निर्विरोध चुना गया। निवर्तमान अध्यक्ष केके पंड्या ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। इस दौरान अध्यक्ष को अतिशीघ्र कार्यकारिणी का गठन करने के निर्देश दिए गए। वहीं भारत विकास परिषद वंदे मातरम शाखा की ओर से गुरुवंदन-छात्र अभिनंदन अभियान शुरू करने को लेकर प्रस्ताव लिया गया। इसके अलावा 29 अगस्त को वन भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में ललित शुक्ला, कृष्णमोहन दशोरा, पुष्कर सहित कई मौजूद थे।

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV