डूँगरपुर।। युथ कांग्रेस के 61वे स्थापना दिवस के मौके पर डूंगरपुर जिले में युवा कांग्रेस की ओर से आज कई कार्यक्रमो का आयोजन हुआ। जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय पर युथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा ने युवा कांग्रेस का झंडा फहराया वही कार्यकर्ताओ ने युथ कांग्रेस जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इधर झंडारोहण के बाद कार्यालयक मे गोष्ठी का भी आयोजन हुआ। गोष्ठी को संबोधित करते हुए युथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा ने कार्यकर्ताओ को संगठन को मजबूत करने का आव्हान किया | वही इस मौके पर घोघरा ने युवाओं से जुड़े मामलों में केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा | उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हर साल युवाओं को रोजगार दिए जाने की बात कही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पूरे देश में लाखों की संख्या में युवा बेरोजगार हैं। घोघरा ने कहा कि सरकार हर क्षेत्र में निजीकरण कर रही है उसे बंद कर युवाओं को रोजगार प्रदान करने की दिशा में काम करना चाहिए। इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने देश के मान, सम्मान, महिला सुरक्षा, राष्ट्र की सुरक्षा के लिए संकल्प लिया वही पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश भी दिया।
<iframe width=\”560\” height=\”315\” src=\”https://www.youtube.com/embed/zCJhY0DP_gw\” title=\”YouTube video player\” frameborder=\”0\” allow=\”accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture\” allowfullscreen></iframe>
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/ad-720x300.jpg)
About The Author
Related Posts
Latest News
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/d.jpg)