युवक ने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,आत्महत्या के कारणों का खुलासा नही

On

डूंगरपुरll  जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र के दराखांडा गांव में एक युवक ने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नही हुआ पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार दराखांडा गांव निवासी रणछोड़ परमार की पत्नी व बच्चे कल उसके ससुराल गए थे और रणछोड़ अपने घर पर अकेला था। आज दोपहर को जब रणछोड़ के छोटे भाई की पत्नी उसके घर गई तो रणछोड़ घर मे साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। इधर आत्महत्या की सूचना पर दोवड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुची ओर शव को नीचे उतरवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। जहां पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया। इधर आत्महत्या के कारणों का खुलासा नही हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV