यूथ कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट के बाहर बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

On

डूंगरपुर।। जिले में यूथ कांग्रेस ने आज राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस मनाया | इस मौके पर यूथ कांग्रेस की ओर से कलेक्ट्रेट के बाहर बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया | यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अभिलाष बागडिया के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए और इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ रही बेरोजगारी के खिलाफ केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला | इस मौके पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने कलेक्ट्रेट के बाहर पकोड़े तलकर अनूठे ढंग से प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी | इस मौके पर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अभिलाष बागडिया ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की केंद्र सरकार ने प्रतिवर्ष 2 करोड़ नौकरिया देने का वायदा किया था लेकिन केंद्र सरकार अब वायदा खिलाफी कर रही है | यूथ कांग्रेस ने केंद्र सरकार से बेरोजगारों को नौकरिया देने की मांग की है |

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV