विद्यार्थी मित्र पंचायत सहायक संघ का प्रदर्शन,कलेक्टर को सीएम के नाम सौपा ज्ञापन

On

डूंगरपुर ।। डूंगरपुर जिले के राजस्थान विद्यार्थी मित्र पंचायत सहायक संघ की ओर से पंचायत सहायको की विभिन्न मांगो को लेकर आज शहर में रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया | वही जिला कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन सौपा | राजस्थान विद्यार्थी मित्र पंचायत सहायक संघ के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र मेहता के नेतृत्व में जिले के पंचायत सहायक शहर के नया महादेव मंदिर परिसर में एकत्रित हुए | यहाँ से पंचायत सहायक रैली के रूप में कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुए | रैली नया महादेव मंदिर से रवाना होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची जहा पर पंचायत सहायको ने अपनी मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया |

​वही जिला कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन सौपा | ज्ञापन में संघ ने पंचायत सहायको विद्यार्थी मित्रो का नियमितिकरण करने, नियमतिकरण किये जाने तक न्यूनतम वेतन 17700 करने और नवसृजित नगरपालिका बनाए जाने से बाहर हुए ग्राम पंचायत सहायको को तुरंत प्रभाव से पास की नवसृजित पंचायतो में नियुक्त करने की मांग की है | वही मांगे जल्द पूरा नहीं होने पर 9 अगस्त को जयपुर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी है |

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

डूंगरपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न डूंगरपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न
डूंगरपुर। डूंगरपुर जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफलतापूर्वक और सुनियोजित तरीके से आयोजित करने के उद्देश्य से जिला कलक्टर...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV