श्रीमाल को पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंच का प्रदेश संगठन मंत्री एवं जितेन्द्र सिंह पीठ को जिला अध्यक्ष किया मनोनीत

On

डूंगरपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंच की संस्थापिका एवं राष्ट्रीय संरक्षिका मधु शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने जिला अध्यक्षों और प्रदेश कार्यकारिणी में विस्तार की घोषणा की है। जिसके तहत डूंगरपुर के मुकेश श्रीमाल को मंच का प्रदेश संगठन मंत्री और जितेन्द्र सिंह पीठ को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।यह जानकारी प्रदेश आई टी सेल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश पुरोहित ने दी। इस अवसर पर मंच के संरक्षक गुरुप्रसाद पटेल, सभापति अमृतलाल कलासुआ, उपसभापति सुदर्शन जैन,भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोहर पटेल ने नव मनोनीत प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश श्रीमाल व जिला अध्यक्ष जितेन्द्र पीठ का उपरने से स्वागत किया। संरक्षक ने जिला कार्य कारिणी के विस्तार हेतु जिला अध्यक्ष को निर्देशित किया।इस अवसर पर पार्षद जयेश लोदावरा,एस सी मोर्चा जिला अध्यक्ष बृजेश वसीटा, भाजपा जिला मीडिया संयोजक किरनेश्वर चौबीसा, दशरथ खटीक, सरजीत मिश्रा, दीपक पंचाल उपस्थित हुए।

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV