सात दिन पहले जन्मी बेटी को मिलने आये पिता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत

On

डूंगरपुर जिले में सात दिन पहले जन्मी बेटी को मिलने आये पिता की चौरासी थाना क्षेत्र के हडमतिया गाँव के पास बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दर्दनाक मौत हो गई। युवक बांसवाडा के केलूकुआं गांव का रहने वाला है और हड़मतिया में अपने ससुराल आया था।चौरासी थानाधिकारी भेमजी ने बताया  गुलाबचंद डामोर निवासी केलूकुंआ थाना आनंदपुरी बांसवाडा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसमें बताया है कि उसका बेटा सुभाष डामोर (30 वर्ष) 8 अक्टूबर से अपने ससुराल डूंगरपुर के चौरासी थाना क्षेत्र के हड़मतिया गांव आया था। 10 अक्टूबर को उसकी पत्नी रेखा डामोर ने बेटी को जन्म दिया। बेटी को मिलने के बाद कल शनिवार को सुभाष डामोर लिखी गांव में अपने परिचित को मिलने गया था। शाम के समय वापस बाइक लेकर लौट रहा था कि हड़मतिया गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सुभाष के सिर और हाथ-पैर पर गंभीर चोंटे आई। वही दूसरी बाइक का चालक मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद गंभीर घायल सुभाष को डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान सुभाष ने दम तोड़ दिया। इसके बाद बेटी की खुशियों वाले परिवार में मातम पसर गया।  सूचना पर चौरासी थाना पुलिस मौके पर पंहुची ओर घटना की जानकारी लेने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया। आज रविवार को शव का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। हादसे में दूसरे बाइक के चालक की तलाश की जा रही है।

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV