डूंगरपुर में 32.73 करोड़ में बनेंगे 2 एनिकट

सोमनदी पर देवसोमनाथ में और रत्नावाडा में मंत्री मालवीया ने किया शिलान्यास
On

डूंगरपुर | प्रदेश के जल संसाधन मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया रविवार को डूंगरपुर जिले के दौरे पर रहे। मंत्री मालवीया ने आसपुर विधानसभा क्षेत्र की देवसोमनाथ पंचायत क्षेत्र में सोमनदी पर सोम दाई नहर के जीर्णोद्धार कार्य और करोड़ों के एनिकट का शिलान्यास किया। वहीं, सरकारी की योजनाएं गिनाते हुए लोगों से लाभ उठाने का आह्वान किया।

प्रदेश के जल संसाधन मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया एआईसीसी सदस्य दिनेश खोडनिया के साथ दोवडा पंचायत समिति की ग्राम देवसोमनाथ पहुंचे। जहां पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और लोगों ने मंत्री मालवीया और एआईसीसी सदस्य दिनेश खोडनिया का स्वागत किया। मंत्री मालवीया ने देवसोमनाथ में सोम नदी पर 17 करोड़ 18 लाख की लागत से बनने वाले एनिकट का शिलान्यास किया। वहीं, सोम दाई नहर के जीर्णोद्धार कार्य का भी शिलान्यास किया गया। मंत्री मालवीया ने एक आम सभा में सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों को गिनाया। वही जनता से आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से कांग्रेस सरकार को जिताने का आव्हान किया।

मंत्री मालवीया ने रत्नावाड़ा गांव में भी सोमनदी पर 15 करोड़ 55 लाख की लागत से बनने वाले एनिकट का शिलान्यास किया। दोनों ही एनिकट बनने के बाद फायदा लोगों को मिलेगा। इससे क्षेत्र का जल स्तर में बढ़ोतरी होगी। वहीं, सिंचाई, मवेशियों के लिए पीने के पानी की समस्या नहीं रहेगी।

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV