दशा माता की प्रतिमाओं की कल होगी स्थापना, 10 दिनों तक होंगे विविध अनुष्ठान वागड़ अंचल में श्रावन मास का होगा आगाज
On
By वागड़ संदेश
पूंजपुर। सुख समृद्धि की कामना को लेकर किए जाने वाला दशा माता व्रतानुष्ठान रविवार को प्रतिमाओं की स्थापना के साथ प्रारंभ होगा। 10 दिनों तक भक्तगण मातारानी की पूजा अर्चना के साथ विभिन्न अनुष्ठानों का दौर चलेगा। 11 वे दिन प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकालकर जलाशयो में विसर्जित की जाएगी। पर्व को लेकर पूंजपुर गांव सहित क्षेत्रभर के गांवो में भक्तों में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतिमाओं की स्थापना से पूर्व शनिवार को गांवो में सजे प्रतिमाओं के स्टॉल पर भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ प्रतिमाओं की खरीदारी की एवं घर ले गए रविवार को इन प्रतिमाओं को शुभ मुहूर्त में घरों में स्थापना की जाएगी।वागड़ अंचल मैं हरियाली अमावस्या के साथ ही श्रावण मास शुरू होगा जिसके तहत भक्तगण भगवान शिव की आराधना करेंगे एवं एक माह तक व्रत अनुष्ठान रखेंगे।
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/ad-720x300.jpg)
About The Author
Related Posts
Latest News
12 Jun 2024 19:01:54
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/d.jpg)