पूंजपुर गाँव में एक युवक की विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
डूंगरपुर | जिले के आसपुर थाना क्षेत्र के पूंजपुर गाँव में एक युवक की विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत हो गई | पुलिस के अनुसार एमपी के विदिशा निवासी अभिषेक अपने भाई विशाल के साथ डूंगरपुर जिले में कलर करने का काम करता है | कल शाम को वे ढूंढा खलील गाँव में कलर का काम करके पूंजपुर में अपने घर लौटे थे | रात को अभिषेक ने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई जिसे गंभीर अवस्था में उसका भाई आसपुर निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहा से उसे डूंगरपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया | जिस पर अभिषेक को डूंगरपुर जिला अस्पताल लाया गया जहा पर डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया | इसके बाद परिजनों ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया | वही आज सुबह पुलिस डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया | वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/ad-720x300.jpg)
About The Author
Related Posts
Latest News
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/d.jpg)