बोडीगामा के खेत में मिला बांसवाड़ा की विवाहिता का शव

On

साबला | डूंगरपुर के साबला में मंगलवार को शाम 7 बजे बांसवाड़ा की रहने वाली विवाहिता का शव खेत में मिला। महिला बसंती मईडा (26) पति से अनबन के चलते पांच से अलग रह रही थी। अहमदाबाद में रहकर मजदूरी का कार्य करती थी। मृतका बांसवाड़ा के घाटोल उपखंड में कोटला की रहने वाली थी। होली को डूंगरपुर में भोपार बोरदा गनोड़ा निवासी प्रेमी बहादुर पुत्र वेलिया के पास आई हुई थी।

जानकारी के अनुसार साबला थाना क्षेत्र में मंगलवार को बोडीगामा मोती मंदिर के पास राहगीर को सड़क किनारे बाइक खड़ी दिखाई दी। संदेह होने पर आसपास देखा तो खेत में शव पड़ा मिला। मृतका के जेब में आधार कार्ड मिला, जिसके आधार पर पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को आसपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवाया। जहां डॉक्टर नहीं होने के कारण शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सागवाड़ा ले जाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

बंसती की शादी 6 साल पहले बांसवाड़ा के घाटोल उपखंड के वाडगुन में बंशीलाल के साथ हुई थी। अनबन के चलते एक साल बाद ही पति से अलग हो गई थी। अहमदाबाद में रहकर ही मजदूरी कर रही थी। वह अपने पीहर बांसवाड़ा के घाटोल तहसील के कोटला में आया जाया करती थी। इस बार होली को पीहर ना जाकर प्रेमी बहादुर पुत्र वेलिया से मिलने डूंगरपुर में भोपार बोरदा गनोड़ा आई थी। 28 मार्च को मंगलवार सुबह 8 बजे निकलने से पहले मां को फोन कर कहा था कि वो बाइक से वापस अहमदाबाद जा रही है।

वहीं, रिश्तेदार मंगला ने बताया कि शादी के बाद बसंती एक साल तक पति के साथ रही। पति के दूसरी महिला से अफेयर के चलते विवाद के बाद छोड़कर चली गई थी। बंसती का पति बंशीलाल गांव में ही मजदूरी का कार्य करता है। पुलिस ने बताया कि मृतका के पिता पिता नारायण मईडा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है।

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV