खेत में झाड़ियो में मिला घायल जरख, वन विभाग ने जरख का रेस्क्यू कर डूंगरपुर पशु चिकित्सालय में करवाया भर्ती
आसपुर/डूंगरपुर | डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र व दोवडा फोरेस्ट रेंज के मानपुर घाटी गाँव में खेत में झाड़ियो में जरख दिखाई देने से हडकम्प मच गया | गड्ढे में गिर जाने से जरख घायल हो गया था जिसको देखने के लिए मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई | सुचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम व सदर थाना पुलिस ने जरख को रेस्क्यू कर डूंगरपुर पशु चिकित्सालय में भर्ती करवाया है | वन विभाग के सहायक वनपाल अशोक भोई ने बताया की दोवडा फोरेस्ट रेंज के मानपुर घाटी गाँव में किसान खेतो में काम कर रहे थे | इस दौरान किसानो ने दो खेतो के बीच झाड़ियो में एक गड्ढे के अन्दर जरख को देखा | इधर जरख को देखकर किसान घबरा गए और वहा से दूर हट गए | इसके बाद किसानो ने मामले की सुचना सदर थाना पुलिस व वन विभाग को दी |
सुचना पर सदर थानाधिकारी हजारीलाल मीणा पुलिस विभाग के जाब्ते के साथ तो वही वन विभाग के सहायक वनपाल अशोक भोई अपनी टीम के साथ मौके मानपुर घाटी गाँव पहुंचे | इधर जरख को देखने के लिए मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई थी | जिस पर पुलिस व वन विभाग की टीम ने लोगो को जरख से दूर किया | वही जरख के पास जाकर देखा तो पता चला की जरख घायल अवस्था में था और खड़ा नहीं हो पा रहा था | वन विभाग की टीम ने गड्ढे में गिर जाने से जरख के घायल होने का अंदेशा लगाया | वही इसके बाद वन विभाग की टीम व सदर थाना पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल जरख को रेस्क्यू किया | इधर घायल जरख को रेस्क्यू करने के बाद वन विभाग की टीम ने विभाग के वाहन में सुरक्षित रखा और उसे डूंगरपुर जिला पशु चिकित्सालय लेकर आई | जहा पर घायल जरख को भर्ती करवाया गया और पशु चिकित्सको ने उसका इलाज शुरू कर दिया है | फिलहाल घायल जरख की स्थिति गंभीर बनी हुई है।