डूंगरपुर। जिले के आसपुर थाना क्षेत्र के खेडा खोती गाँव में एक युवक ने खेत में नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया। वही आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपुर थानाधिकारी संजीव स्वामी ने बताया की आसपुर थाना क्षेत्र के खेडा खोती गाँव निवासी 25 वर्षीय रमेश पुत्र गांगजी भगोरा आज सुबह करीब 4 बजे घर से खेतो में फसलो को पानी पिलाने गया था। काफी समय तक घर नहीं लौटने पर परिजन खेतो पर गए। खेतो पर जाकर देखा तो खेत में बनी झोपडी के पास नीम के पेड़ से रमेश का शव लटका हुआ था। सुचना पर मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई। वही परिजनों ने मामले की सुचना आसपुर थाना पुलिस को दी। सुचना पर आसपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और आसपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इधर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की शादी करीब 3 साल पहले ही हुई थी लेकिन मृतक के कोई संतान नहीं है। मृतक रमेश मजदूरी का काम करता था।