शादी के 19 दिन बाद ही भागी लूटेरी दुल्हन 15 महीने बाद गिरफ्तार

3 लाख रुपए लेकर शादी रचाई, फिर जेवर लेकर हुई थी रफूचक्कर
On

आसपुर । साबला थाना पुलिस ने एक लूटेरी दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लूटेरी दुल्हन शादी के 19 दिन बाद ही राखी पर गई जो वापस नहीं लौटी। आरोपी दुल्हन जेवरात भी लेकर फरार हो गई थी। पुलिस अब मामले में पूछताछ कर रही है। 
साबला थानाधिकारी मोहम्मद रिजवान खान ने बताया की 1 अक्टूबर 2021 को अटल बिहारी पुत्र रमनलाल जैन निवासी साबला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया की वह अविवाहित था। शादी के लिए लड़की की तलाश थी। इस दौरान उसकी मुलाकात एजेंट गुलाब सिंह पुत्र गंगाराम ठाकुर सिसोदिया निवासी भेरागढ़ कुम्हार भोपाल मध्यप्रदेश से हुई, जो शादी करवाने का काम करता है। एजेंट गुलाबसिंह ने सोना पुत्री धनंजय जायसवाल निवासी शिव पुरवा वाराणसी यूपी से मुलाकात करवाई। शादी करवाने एवज में 3 लाख रुपए मांगे, जिसे एजेंट को दिए। इसके बाद 3 अगस्त को शादी करवा दी। इसके बाद 21 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार होने से एजेंट गुलाबसिंह उसे अपने घर पीहर ले गया। उसकी पत्नी सोना शादी में दिए जेवर सोने की चैन, बाली और मंगलसूत्र ले गई। लेकिन इसके बाद से पत्नी सोना वापस घर नहीं आई। 
थानाधिकारी मोहम्मद रिजवान ने बताया की मामला सामने आने के बाद जांच की गई। इस दौरान दलाल गुलाबसिंह, दुल्हन का फर्जी मामा तिलक दान, दलाल की पत्नी रजनी गोड, दुलहन की फर्जी मां रेखा सराटे निवासी भोपाल मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया था। वही मामले में फरार लूटेरी दुल्हन सोना जायसवाल की जगह जगह तलाश की जा रही थी। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। थानाधिकारी ने बताया की लूटेरी दुल्हन की तलाश के लिए टीम का गठन किया। 2दिन तक मध्यप्रदेश के भोपाल में रहकर लूटेरी दुल्हन की तलाश की। उसकी पहचान करते हुए सोना उर्फ लक्ष्मी डहेरिया (23) पुत्री दिनेश डहेरिया निवासी बंडोल थाना शिवनी मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लूटेरी दुल्हन को पकड़कर डूंगरपुर आई, जिससे पूछताछ की जा रही है। थानाधिकारी ने बताया की लूटेरी दुल्हन ने पहले भी एक शादी की थी। जिसके बारे में पड़ताल की जा रही है।

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV