डूंगरपुर | भारतीय जनता पार्टी के उदयपुर संभाग संगठन प्रभारी हेमराज मीणा बुधवार को डूंगरपुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहे | इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यालय में संगठन पदाधिकारियों की बैठक लेते हुए संगठन को मजबूत करने और भाजपा के समर्पण निधि संग्रहण अभियान को सफल बनाने को लेकर निर्देश दिए | वही दायित्वों का समय पर निर्वहन नहीं करने वाले पदाधिकारियों को काम नहीं होने पर त्याग पत्र देने की हिदायत दी है | उदयपुर संभाग संगठन प्रभारी हेमराज मीणा की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा, समर्पण निधि संग्रहण अभियान संभाग सह संयोजक केके गुप्ता और जिलाध्यक्ष प्रभु पंड्या सहित मंडल व् मोर्चो के अध्यक्ष तथा जिला कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे| बैठक के दौरान समर्पण निधि संग्रहण अभियान संभाग सह संयोजक केके गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि समर्पण निधि अभियान में उदयपुर संभाग को पुरे राजस्थान में अव्वल लाना है इसके लिए सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर अपने-अपने क्षेत्र में जुट जाये| संभाग प्रभारी हेमराज मीणा ने मंडल अध्यक्षों व् विभिन्न मोर्चो के अध्यक्षों के साथ बारी-बारी से चर्चा की और पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमो की प्रगति की जानकारी ली|
इस दौरान मीणा ने कमजोर प्रदर्शन वाले पदाधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों को समय पर पूरा करे अन्यथा पद त्याग दे| मीणा ने जिलाध्यक्ष प्रभु पंड्या को निर्देश दिए कि बूथ कमेटियां और पन्ना प्रमुख बनाने में जो पदाधिकारी कार्य नहीं कर पा रहे है उसे हटाकर नए उर्जावान कार्यकर्ता को दायित्व सौपा जाए| बैठक के दौरान प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा ने जिन मंडल व मोर्चो की कार्यकारिणी नहीं बनी है उन अध्यक्षों को शीघ्र का र्घोयकारिणी की घोषित करने के निर्देश दिए है |