भाजपा नगर मंडल डूंगरपुर कार्यसमिति की बैठक आयोजित

On

डूंगरपुर || भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा सभी मंडलों को कार्यसमिति  बैठक रखने का सुनियोजित किया है जिसके तहत भाजपा नगर मंडल डूंगरपुर द्वारा नगर कार्यसमिति की बैठक रखी गयी है सुबह 11 बजे अटल बिहारी वाजपेयी सामुदायिक भवन सदर थाना नगर कार्यसमिति में प्रदेश महामंत्री  सुशील कटारा डूंगरपुर बांसवाड़ा सांसद  कनकमल कटारा व भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए ! कार्यक्रम की शुरुआत में सभी भाजपा पदाधिकारीयो ओर कार्यकर्ताओ का नगर उपाध्यक्ष लक्ष्मी जैन नगर मंत्री भावना राव काजल कलासुआ प्रतिनिधि कंचन सुथार पिंकी अग्रवाल द्वारा सभी का द्वार पर तिलक  अक्षत द्वारा स्वागत किया गया |इसके बाद कार्यकर्ताओ का रजिस्ट्रेशन नीलेश सोनी शैलेश भंडारी नरेंद्र आर्य द्वारा किया गया जिसमें रजिस्ट्रेशन कर कीट देकर कार्यकर्ताओ ने नगर कार्यसमिति बैठक में भाग लिया | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा संगठन सह प्रभारी कमलेश पुरोहित अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष दिलीप जैन मुख्य वक्ता जिलाउपाध्यक्ष व प्रशिक्षण संयोजक शांतिलाल पंडया नगर प्रवासी दीनदयाल सिंह विधानसभा विस्तारक ख्याली जैन विशिष्ट अतिथि अनिल पटेल रीटा कुंवर चौहान राजकुमारी प्रजापत प्रवीण श्रीमाल सुजीत चौबीसा प्रभु कंसारा कमलेश पंचाल हर्ष शर्मा मंचासीन रहे ! मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर व भारत माता श्यामा प्रसाद मुखर्जी पण्डित दीनदयाल जी शंकर सिंह सोलंकी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई ! इसके बाद मंचासीन अतिथियों का नगर अध्यक्ष दिलीप जैन द्वारा ओपरना ओढाकर स्वागत अभिनंदन किया गया | इसके बाद राष्ट्रगीत ओर वर्ग गीत के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई ! इसके बाद नगर मंडल कार्यसमिति के प्रथम सत्र में शांतिलाल पंडया द्वारा उदबोधन में संगठन को मजबूत करने बूथ लेवल तक जाकर कार्य करना बूथ स्तर पर जाकर समितियां बनाना शक्ति केंद्र संयोजक व प्रभारियों का गठन मण्डल कार्यसमितिओ का गठन पर उदबोधन दिया गया ! इसके बाद दूसरे सत्र मण्डल वृत में भाजपा अध्यक्ष दिलीप जैन द्वारा नगर में किये गए संगठन के कार्यो नगर मण्डल के अब तक हुए शहर के कार्यक्रमो ओर आगामी कार्य योजना पर उदबोधन दिया गया ! तीसरे सत्र में मण्डल महामंत्री पुष्कर चौबीसा द्वारा राजनीतिक प्रस्ताव को पढ़कर सुनाया गया | प्रस्तावक में अशोक चौबीसा नीलम श्रीमाल ने समर्थन दिया और अनुमोदन प्रकाश लबाना हीना जोशी ने समर्थन देकर किया | इसके बाद कार्यक्रम में विशाल उपाध्यक्ष साधना जैन सुनीता जैन द्वारा भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली गयी | इसी क्रम में चौथे सत्र में चिराग व्यास द्वारा मीडिया की जानकारी और it का ओर शोशल मीडिया के महत्व पर जानकारी दी गयी | इसके बाद विधानसभा विस्तारक खयाली जैन द्वारा संगठन में जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं का सम्मान वरिष्ठ कार्यकर्ताओ का व बूथ के कार्यकर्ताओं का सम्मान और उनसे सम्पर्क में रहकर संगठन को मजबूत करने की बात की गई | कार्यक्रम के समापन सत्र में संगठन सह प्रभारी कमलेश जी पुरोहित द्वारा विस्तृत संगठात्मक चर्चा की गई कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जो राष्ट्रवादी विचारधारा और सोच के उद्देश्य के साथ चलती है सबका साथ ओर सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास नारे के साथ सभी को साथ मे लेकर चलने वाली पार्टी है जिसमे सभी कार्यकर्ताओं का मौका मिलता है जिसमे साधारण परिवार से आने वाले नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री है बूथ समितियों को मजबूत करना शक्ति केंद्र संयोजक पन्ना प्रमुख का विस्तार बूथ स्तर पर नाम जुड़वाना आदि पर उदबोधन दिया गया | इसके बाद भाजपा की नींव रखने वाले स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ओर डूंगरपुर के भीष्म पितामह भाजपा की नींव रखने वाले स्वर्गीय शंकर सिंह सोलंकी को याद कर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई| इसके बाद कार्यक्रम में उत्कृष्ट व्यवस्थाओ के लिए महामंत्री नयन सुथार अनुराग कटारा पुष्कर चौबीसा उपाध्यक्ष राजू पत्थरवाला रिषि दवे नीलेश सोनी भावना राव मंत्री शैलेश भंडारी काजल कलासुआ कार्यालय मंत्री नरेन्द्र आर्य मीडिया प्रभारी चिराग व्यास नरेश पाटीदार को मुख्य अतिथि कमलेश जी और मंचासीन अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया | कार्यक्रम का संचालन महामंत्री नयन सुथार ने किया व आभार रिषि दवे ने दिया ! आभार के पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ | कार्यक्रम में पूर्व नगर महामंत्री चेतन श्रीमाल भूपेंद्र पालीवाल नगर उपाध्यक्ष जयेश लोधावरा नगर मंत्री लोकेश टेलर जयन्ति पंचाल मयंक चौबीसा नरेश पाटीदार मनोज सिंग कृपाल सिंग पार्षद भरत रावल भानु शर्मा बाबुलाल श्रीमाल धर्मिष्ठा श्रीमाल शंकर श्रीमाल इंदिरा जैन मोर्चो के तरुण भावसार सुरेश भाटिया अंचला वसीटा पंकज नवकार मोर्चो के मंडल अध्यक्ष ज्योति शर्मा मुकेश यादव जिग्नेश वैष्णव रमणलाल पंचाल प्रकाश लबाना पंकज सुथार जगदीश वैष्णव कैलाश प्रजापत डिम्पल फुमतिया निकिता कंसारा सुनीता राणावत शंकर यादव महेंद्र यादव प्रवीण श्रीमाल नीलेश पंचाल सुमित सुथार जय पंचाल नरेश बासड कन्हैयालाल सुथार  ओर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

bjp dungarpur 2

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV