भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया का डूंगरपुर दौरा, किसानो की कर्जमाफी मामले में कांग्रेस पार्टी पर साधा निशाना

डूंगरपुर | प्रदेश भाजपा के मुखिया सतीश पुनिया आज डूंगरपुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहे| इस दौरान उन्होंने उदय बिलास पैलेस पहुंचकर राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन सिंह की माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की वही शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया | वही अपने दौरे के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए पुनिया ने किसानो की कर्जमाफी मामले में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा | 

gfgfgf

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया आज डूंगरपुर पहुंचे जहा भाजपा स्वच्छ भारत मिशन के प्रदेश संयोजक व पूर्व सभापति के के गुप्ता ने निवास पहुँचने पर  केके गुप्ता सहित सहित भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभु पंड्या, प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा, जिला प्रमुख सूर्य अहारी और नगर परिषद् सभापति अमृत कलासुआ और कार्यकर्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष पुनिया का फूलमालाओ से स्वागत किया| इसके बाद सतीश पुनिया ने समर्पण निधि संग्रहण अभियान और भाजपा स्वच्छ भारत अभियान सम्बंधित पोस्टरों का विमोचन किया|

dfggd

इस दौरान सतीश पुनिया मीडिया से भी रूबरू हुए प्रदेश की कांग्रेस सर्कार पर जमकर निशाना साधा| पुनिया ने कहा कि राजस्थान में 2018 में राहुल गाँधी चुनाव प्रचार के लिए आये थे | तब उन्होंने अपनी जनसभाओं में कहा था की यदि कांग्रेस पार्टी की सरकार आती है तो राजस्थान के किसानो का पूरा कर्जा माफ़ करेंगे | वही कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में भी किसानो से यही वादा किया था| लेकिन आज राजस्थान के किसानो की जमीने नीलाम हो रही है वही हताश और  निराश किसान आत्महत्या करने को मजबूर है | ये इस बात का सीधा-सीधा प्रमाण है की कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी और अशोक गहलोत झूठ बोल रहे है और उन्होंने किसानो से वायदाखिलाफी की है | वही दिल्ली में इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति बुझाने को लार चल रहे विवाद पर पुनिया ने कहा कि कल आदमकद मूर्ति नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की लगी और उसी के साथ अमर जवान ज्योति को एक जगह मर्ज किया ताकि शहादत की इस ज्वाला को नई पीढ़ी के लोग देख सके और प्रेरणा ले सके | कांग्रेस इस पर सियासत करती है और खीज मिटाती है |

dfdfdd

इसके बाद सतीश पुनिया राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन सिंह के निवास पर पहुचे और सांसद की दिवंगत माता स्वर्गीय देव कुमारी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया | 

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

डूंगरपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न डूंगरपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न
डूंगरपुर। डूंगरपुर जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफलतापूर्वक और सुनियोजित तरीके से आयोजित करने के उद्देश्य से जिला कलक्टर...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV