भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पुनिया पर हुए हमले को लेकर डूंगरपुर जिलाध्यक्ष ने सौपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन
डूंगरपुर। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष प्रभु पंडया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूंदी तालेड़ा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पुनिया पर हुए हमले को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभु पंडया ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर सुनियोजित तरीके से कांग्रेस के गुंडों ने हमला किया। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया की लोकप्रियता से घबरा गई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पुनिया किसान, आमजन व छात्रो की आवाज बनकर संघर्ष कर रहे है ये संघर्ष इनकी ऐसी हरकतों से रुकने वाला नही पंडया ने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार और उसके मुखिया अशोक गहलोत यह सोचते हैं की वे पुलिस और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा हमला करवा कर एक भाजपा के कार्यकर्ता को दबा सकते हैं तो यह उनकी भूल है। सच्चाई यह है कि रीट परीक्षा में धांधली को लेकर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन से कांग्रेस की सरकार बौखला गई है और अब कांग्रेस सीधे तौर पर गुंडागर्दी पर उतर आई है जिसे राजस्थान की जनता कभी सहन नहीं करेगी । उन्होंने कहा कि एक किसान के बेटे और जनप्रतिनिधि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमला कर अपनी संकीर्ण मानसिकता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि हम इस प्रकार के हमलों से डरने वाले नहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता और राजस्थान की जनता डॉ सतीश पूनिया जी के साथ खड़ी है और आगामी चुनावों में राजस्थान की जनता इस जुल्मी और निरंकुश सरकार को उखाड़ फेंकेगी।इस मौके पर पूर्व जिला प्रमुख माधवलाल वरहात, जिला उपाध्यक्ष शांतिलाल पंडया, चम्पालाल लबाना, जिला महामंत्री धनपाल जैन, मगनलाल गमेती, नाथुलाल पाटीदार, ऋषी दवे, देवीसिंह भेखरेड, रमेश बाँसड, स्नेहा शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।