भाजपा नेताओं ने लगाएं पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, कलेक्ट्री पर प्रदर्शन 

On

IMG_20221219_185831डूंगरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पाकिस्तान के नेताओ की ओर से विवादित बयान पर भाजपा में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। भाजयुमो ने आज सोमवार को कलेक्ट्री के सामने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। वही पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला फूंका। इसके बाद भाजयुमो ने बयानों की निंदा करते हुए राष्ट्रपति ने नाम ज्ञापन भी सौंपा। 
भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आज सोमवार को भाजपा नेता कलेक्ट्री के सामने एकत्रित हुए। इसके बाद पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभु पंड्या ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की साख दुनियाभर में बढ़ी है। लेकिन पाकिस्तान के नेता प्रधानमंत्री के खिलाफ विवादित बयानबाजी करने से बाज नहीं आ रहे है। भाजपा नेताओं ने ऐसे बयानों की कड़े शब्दों में निंदा की।

 

प्रभु पंड्या ने कहा की पाकिस्तान आज तक अंतनकवादियो की शरणस्थली रहा है। पाकिस्तान आतंकवाद को रोकने की बजाय भारत देश के प्रधानमंत्री पर बयानबाजी कर रहा है। उन्होंने कहा की देश के हर व्यक्ति को प्रधानमंत्री पर गर्व है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सुरक्षा मजबूत हुई है, हिस्से पाकिस्तान के नेता बौखला गए है। प्रदर्शन के बाद भाजपा नेताओं ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला फूंका गया। वही राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया।

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV