भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया का डूंगरपुर दौरा, गहलोत सरकार पर साधा निशाना, कहा- पिछले 3 सालो में अपराधो की राजधानी बन गया है प्रदेश
डूंगरपुर । राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया मेवाड़ व वागड़ के दौरे पर है | इसी के तहत शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया उदयपुर से डूंगरपुर पहुंचे | डूंगरपुर पहुचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सतीश पुनिया का जोरदार स्वागत किया। जिले की सीमा मोतली मोड़ पर राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन सिंह और जिलाध्यक्ष प्रभु पंड्या सहित पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्ययक्ष की अगुवानी की वही मोतली मोड़ से डूंगरपुर में सिंधिया ऑडिटोरियम तक वाहन रैली निकाली गई। मार्ग मे जगह-जगह भाजपा के विभिन्न मोर्चो ओर मंडलो की ओर से पुनिया का स्वागत किया गया।
पिछले 3 सालो में अपराधो की राजधानी बन गया है प्रदेश
ऑडिटोरियम में जिला बीजेपी जिला कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने से पहले सतीश पुनिया मीडिया से रूबरू हुए और गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। पुनिया ने कहा कि शांत कहा जाने वाला राजस्थान पिछले 3 सालों में अपराधों की राजधानी बन गया ऐसे में गहलोत सरकार को 3 साल का जश्न मनाने का कोई अधिकार नही। पुनिया ने कहा कि चित्तौड़ से शुरू की गई भाजपा की जन आक्रोश रैली के माध्यम से किसानों की कर्जमाफी में वादा खिलाफी, बेरोजगारी ओर बढ़ते अपराधों के मुद्दों से जनता को अवगत कराएंगे ओर यही जन आक्रोश रैली वर्तमान कांग्रेस सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी। हाल ही में आये पंचायत उप चुनाव के परिणामो पर पुनिया ने कहा कि उपचुनावकमे सत्ता पक्ष को लाभ मिलता है लेकिन पहली बार विपक्षी दल को बढ़त मिली है। उपचुनाव में बीजेपी का मत प्रतिशत बढ़ा है ऐसे में जाहिर है कि जनता कांग्रेस राज में खुश नही है। उदयपुर संभाग के दौरे पर अपनी बात रखते हुए पुनिया ने कहा कि संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओ का मनोबल बढ़ाने के लिए वे प्रदेश दौरे पर निकले है। वही कार्यकर्ताओ की मेहनत के दम पर 2023 में बीजेपी स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाएगी।
सरकार को 3 साल का जश्न मनाने का कोई अधिकार नहीं
सतीश पुनिया ने कहा किअशोक गहलोत की सरकार को 3 साल का जश्न मनाने का कोई अधिकार नहीं है क्योकि आप पिछले 3 वर्षो में देखते है की अखबार रंगे होते है | शान्ति पूर्ण प्रदेश को अपराधो की राजधानी बना दिया कल ही बूंदी में 15 साल की युवती के साथ बलात्कार हुआ और उसे मारकर जंगल में फेक दिया | आरटीआई के एक्टिविस्ट अमराराम को बाड़मेर में उन्ही के गृह क्षेत्र में अमानवीय व बर्बरता पूर्ण काम किया | उसने जब पंचायत के भ्रष्टाचार के मामले उजागर किये तो उनके शरीर में कील ठोक दी गई | ऐसे अनेक उदाहरण है लगभग साढ़े 6 लाख मुक़दमे दर्ज हुए है | किसानो की कर्जामाफी से वादाखिलाफी की बेरोजगारी सर्वाधिक 27 फीसदी राजस्थान में है और इस लिहाज से कांग्रेस पार्टी को राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को 3 साल जश्न मनाने का कोई अधिकार नहीं है | )