कार अनियंत्रित होकर झाफरा पुलिया में गिरी, हादसे में रास्ता पाल डॉक्टर की पत्नी की मौत
On
By वागड़ संदेश
सीमलवाड़ा।। धंबोला थाना क्षेत्र के झाफरा पुल पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। रास्ता पाल सरपंच संजय कलासुआ ने बताया कि पीएचसी रास्ता पाल में तैनात डॉक्टर बजरंग जो कि गुरुवार देर शाम को नीलकंठ महादेव मंदिर दर्शन को जा रहे थे। मांडली मुख्य मार्ग से खरपेड़ा मार्ग पर झाफरा पुल से कार से गुजरने के दौरान अचानक कार अनियंत्रित होकर पुलिए में गिर गई। हादसे में डॉक्टर बजरंग की पत्नी दुर्गा की मौत हो गई। सूचना पर धंबोला पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को बाहर निकाला जिसे तत्काल ही सीमलवाड़ा सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। शव को मोर्चरी में रखवाया है।
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/ad-720x300.jpg)
About The Author
Related Posts
Latest News
12 Jun 2024 19:01:54
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/d.jpg)