चौरासी पत्रकार संघ की बैठक रविवार को चीखली में प्रकाश पाटीदार के मुख्य आतिथ्य में हुई। जिसमें नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। सरंक्षक पंकज कुमार शाह, हरिश पंड्या, अध्यक्ष गुणवंत कलाल, सचिव प्रकाश पाटीदार, कोषाध्यक्ष संजय भोई, उपाध्यक्ष मनीष कलाल, अरविंद जोशी, विपिन ननोमा, संगठन मंत्री मनोज पंड्या, सह मंत्री परेश शाह, आशिष त्रिवेदी, सुभाष कलाल को बनाया गया। बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर सदस्यों ने विस्तृत रूप से चर्चा की। संगठन के विस्तार को लेकर नए सदस्यों को जोडऩे का प्रस्ताव लिया गया। वहीं त्रैमासिक बैठक करने का निर्णय लिया। नवीन अध्यक्ष गुणवंत कलाल ने कहा कि पत्रकारों सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं को लेकर नियमानुसार कार्य किया जाएगा। इसके लिए संगठन समय-समय पर प्रशासन एवं सरकार को ज्ञापन देकर अपनी मांगें रखेगा।
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/ad-720x300.jpg)
About The Author
Related Posts
Latest News
12 Jun 2024 19:01:54
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/d.jpg)