प्रधान सेवक मोदी जी राष्ट्रहित और जनहित को हमेशा सर्वोपरि रखने वाले, मां भारती के सच्चे सपूत है यह बात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से सेवा सप्ताह अभियान में गोवर्धन पाटीदार मण्डल अध्यक्ष सीमलवाड़ा ने कही।
राष्ट्रसेवा और जनहित को सर्वोपरि मानने वाले सच्चे कर्मयोगी यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस भाजपा कार्यकर्ताओं ने मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन पाटीदार एवम वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रकाश पण्ड्या के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीमलवाड़ा में मरीजों को फल वितरण किया इस। अवसर पर एससी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष जयेश वसीटा,युवा मोर्चा मडंल अध्यक्ष नयनेश सुथार,ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र दर्जी, सुनील भट्ट के साथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दूसरी ओर
सीमलवाडा प्रधान कारीलाल डामोर के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। सेवा सप्ताह अभियान अंतर्गत सलारेश्वर मंडल पीठ द्वारा पीठ पीएचसी में मरीजों को फल वितरण किए। पीठ बस स्टेण्ड तीन रास्ते पर भी फल वितरण किये गये । जिसमें जिला मोर्चा यूवा अध्यक्ष कल्पेश भारती, सरपंच संघ अध्यक्ष बाबूलाल डामोर, पीठ सरपंच गंगा देवी डामोर, चन्द्रवीर सिह चौहान, महामंत्री गोवर्धन पाटीदार झलाप , मोहन सिह चौहान, सतीश लबाना, रतन सिह चौहान , महामंत्री देवीसिंह लबाना, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष गणेश लाल दर्जी, पूंजी लाल डामोर , भाधु भाई डामोर , राजेश लबाना, विक्रम लबाना, देवेन्द्र पंचाल , मणीलाल प्रजापत , कोदरलाल डामोर समेत मौजूद रहे। यह जानकारी मंडल महामंत्री देवेन्द्र सिंह सौलंकी ने दी।