श्रावण माह पूरा होने पर पूर्णाहुति हवन का आयोजन किया गया। बांसिया गांव में मंगलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को पूर्णाहुति श्रीफल होम किया गया। शास्त्री प्रमोद पंड्या, कल्याण धाम के महंत जसवंत सिंह, लक्ष्मण सिंह चौहान, गजराज सिंह चौहान, गुणवंत कलाल के सानिध्य में विशेष पूजा अर्चना कर श्रीफल होम किया गया। इससे पूर्व शिवलिंग पर जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक कर बिल्व पत्र चढ़ाए गए। महा आरती के बाद प्रसादी वितरण की गई। ग्रामीणों ने क्षेत्र की खुशहाली एवं अच्छी बारिश की कामना की।
पंचायत समिति सदस्य विमल प्रकाश डोडियार, कांति लाल कलाल, देवीलाल कलाल, भूपेंद्र सिंह चौहान, दिग्पाल सिंह चौहान, गुणवंत कलाल, हरेंद्र प्रताप सिंह चौहान,विकास कलाल, अर्जुन, भीखा लाल यादव, प्रियांशु समेत मौजूद रहे।
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/ad-720x300.jpg)
About The Author
Related Posts
Latest News
12 Jun 2024 19:01:54
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/d.jpg)