12 वी कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों नहीं हुआ खुलासा 

On

चौरासी। डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के नेगाला गाँव में 12 कक्षा की एक छात्रा ने अपने घर में चुन्नी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली | घटना के समय मृतका की माँ व भाई दूकान पर गए हुए थे | आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है | पुलिस ने मृतका की माँ की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है | 
डूंगरपुर जिले के चौरासी थाने के थानाधिकारी भेमजी गरासिया ने बताया की नेगाला निवासी लीला ने रिपोर्ट दी है | रिपोर्ट में लीला ने बताया की उसके पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है | उसके एक लड़का और एक लड़की है | कल सुबह लीला व उसका बेटा दोनों दूकान पर चले गए थे | घर पर उसकी 18 वर्षीय बेटी वसुंधरा अकेली थी | वसुंधरा 12 कक्षा की छात्रा थी | दोपहर को लीला भोजन बनाने के लिए वापस अपने घर पहुंचीं | लेकिन घर का दरवाजा बंद था | काफी देर तक दरवाजा खटखटाया और आवाज भी लगाईं लेकिन वसुंधरा ने दरवाजा नहीं खोला | इस पर लीला ने मामले की जानकारी अपने पड़ोसियों दी | जिस पर पडोसी लीला के घर पहुंचे इस दौरान पड़ोसियों ने घर की छत के केलू हटवाए और छत के रास्ते से घर के अन्दर घुसे। अंदर घुसने पर देखा तो वसुंधरा घर में ही पाट पर चुन्नी का फंदा लगाकर लटकी हुई थी। इस पर लोगो ने वसुंधरा को नीचे उतारा और डूंगरपुर जिला अस्पताल लेकर आये | जहा पर डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया | परिजनों ने मामले की सुचना चौरासी थाना पुलिस को दी |

IMG_20221005_142604

सुचना पर चौरासी थाना पुलिस डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंची और शव को मोर्चरी में शिफ्ट करवाया | इधर शाम हो जाने के चलते कल शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया | आज सुबह चौरासी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया | इधर आत्महत्या के मामले का खुलासा नहीं हो पाया है | पुलिस ने मृतका की माँ की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV