जीप ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार पिता की हुई मौत, बेटा हुआ घायल 

On

चौरासी | डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के गेंजी घाटा में एक तेज रफ़्तार जीप ने बाईक को टक्कर मार दी | हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई | जबकि बेटा घायल हो गया | हादसे के बाद जीप चालक फरार हो गया | पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है | वही जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है | डूंगरपुर जिले के चौरासी थाने के थानाधिकारी भेमजी गरासिया ने बताया की बलवाडा फला मदारफला निवासी 25 वर्षीय रमेश पुत्र नरसी बरंडा ने रिपोर्ट दी है | रिपोर्ट में रमेश बरंडा ने बताया है कि कल शाम को रमेश व उसके 48 वर्षीय पिता नरसी बरंडा बाइक पर भेहाबेडी अपने रिश्तेदार के गए थे | रात को दोनों बाइक पर अपने गाँव लौट रहे थे | इस दौरान झोथरी-डूंगरपुर मार्ग पर गेंजी घाटा के पास एक तेज रफ़्तार जीप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी | हादसे में बाइक सवार पिता व पुत्र दोनों घायल हो गए | वही हादसे के बाद जीप चालक मौके से फरार हो गया | इधर टेम्पो के जरिये घायल पिता-पुत्र डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचे | जहा पर दोनों को भर्ती किया गया | इधर देर रात को नरसी बरंडा की उपचार के दौरान मौत हो गई | जिस पर परिजनों ने मामले की जानकारी चौरासी थाना पुलिस को दी | सुचना पर चौरासी थाना पुलिस डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली | इसके बाद पुलिस ने शव को डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया | वही आज सुबह परिजन व पुलिस जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे | जहा पर आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया | वही मृतक के पुत्र की रिपोर्ट पर जीप चालक एक खिलाफ मामला दर्ज किया | इधर पुलिस आरोपी जीप चालक की तलाश में जुटी है |

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV