खेत में पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर महिला ने किया सुसाइड, सुबह उठकर बिना बताए निकल गई थी

On

डूंगरपुर। रामसागडा थाना क्षेत्र के गामड़ी अहाडा गांव में एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर से कुछ ही दूर महिला का शव खेत में पेड़ से फंदे पर लटका मिला। वही पति ने मौत को लेकर किसी भी तरह के शक से इंकार किया है। रामसागडा थानाधिकारी अमृतलाल मीणा ने बताया की केसर पुत्र देवा मीणा निवासी गामड़ी अहाड़ा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसमें बताया की उसकी पत्नी बदी मीणा (40) आज गुरुवार सुबह जल्दी 4 बजे उठने के बाद कही चली गई। इसके बारे में उसने किसी को नही बताया। सुबह पति उठा तो पत्नी बदी को ढूंढने लगा। घर ओर आसपास खोजने पर नहीं मिली। घर से कुछ ही दूर खेत में सागवान के पेड़ से बदी रस्सी का फंदा लगाकर लटकी हुई थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी।

sdfdfgfg

घटना के बाद गांव में सनसनी फेल गई और लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर रामसागड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी लेने के बाद शव को डूंगरपुर अस्पताल लेकर आए।  शव को मोर्चरी में रखवाया। पति केसर मीणा ने पत्नी की मौत पर किसी तरह के शक के इंकार कर दिया। इस पर पुलिस। E पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मृतका के 3 लडकिया और 2 लड़के है। जिसमे से 1 लड़की और एक लड़के की शादी हो गई है।

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV