पीहर से नहीं लौट रही थी पत्नी, युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या 

On

चौरासी। डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र के बोडामली फला बाबरिया गाँव में एक युवक ने अपने घर के पीछे पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली | युवक की शादी 9 माह पहले ही हुई थी | दिवाली से पहले उसकी पत्नी पीहर गई थी | वही दो बार जाने के बाद भी पत्नी के पीहर से लौटने से मना करने के चलते युवक ने अपनी जान दे दी | इधर पुलिस पुरे मामले की जांच में जुटी है | 

IMG_20221102_215431

डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाने के थानाधिकारी हजारीलाल मीणा ने बताया की बोडामली फला बाबरिया गाँव निवासी सवजी परमार ने रिपोर्ट दी है | रिपोर्ट में सवजी परमार ने बताया है कि उसके 21 वर्षीय बेटे बाबूलाल परमार की शादी करीब 9 माह पहले हुई थी | वही उसकी पत्नी दिवाली से दो माह पहले अपने पीहर गई थी | इसके बाद बाबूलाल अपनी पत्नी को लेने दो बार अपने ससुराल भी गया था | लेकिन उसकी पत्नी उसके साथ नहीं लौटी और आने से मना कर दिया | जिसके बाद से बाबूलाल परमार तनाव में चल रहा था | बाबूलाल के पिता सवजी ने बताया की कल रात को बाबूलाल ने परिवार के साथ खाना खाया था और सोने चला गया था |

IMG_20221102_215410

इधर सुबह जब परिवार के लोग उठे तो बाबूलाल अपने कमरे में नहीं था | जिसके तलाश की तो घर के पीछे टिमरू के पेड़ से बाबूलाल का शव फंदे से लटका हुआ था | घटना की जानकारी पर मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई | वही परिजनों ने मामले की सुचना धम्बोला थाना पुलिस को भी दी | सुचना पर धम्बोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली | इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों को मदद से शव को नीचे उतरवाया और सीमलवाडा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया | इधर पुलिस ने मृतक के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV