दोवडा थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है | मामले में पुलिस ने चोरी की 5 बाइक भी जब्त की है | दोवडा थानाधिकारी कमलेश चोधरी ने बताया की टाटिया निवासी कांतिलाल पटेल ने एक अक्टूबर को थाने में रिपोर्ट दी थी की 30 सितम्बर की रात को उसके घर के बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई है | पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की | मुखबिर व तकनिकी जांच से पुलिस ने उंदरडा निवासी संजय रोत व धनेश्वर रोत को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों आरोपियों ने उक्त घटना के साथ बाइक चोरी की अन्य वारदाते भी कबुली | जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया वही आरोपियों के कब्जे से चोरी की 5 बाइक भी बरामद की | इधर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है |
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/ad-720x300.jpg)
About The Author
Related Posts
Latest News
12 Jun 2024 19:01:54
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/d.jpg)