|| आस्था पर वार || असामाजिक तत्वों ने भगवान परशुरामजी की मूर्ति तोड़ी | देखिये पूरी ख़बर
डूंगरपुर। जिले में दोवड़ा थाना क्षेत्र के पुनाली गांव में बस स्टैंड पर स्थापित भगवान परशुरामजी की मूर्ति को अज्ञात बदमाशों में तोड़ दिया है। मूर्ति के साथ ही चबूतरे को भी तोड़फोड़ की है। घटना के बाद पुनाली गांव के लोगो में जबर्दस्त आक्रोश है। लोगों ने पुनाली बस स्टैंड पर चक्काजाम करते हुए मूर्ति तोड़ने वाले बदमाशो को गिरफ्तार करने की मांग की वही कुछ देर बाद पुलिस ने समझाइश कर जाम खुलवाया।
मामले के अनुसार आज सुबह बस स्टैंड से गुजर रहे लोगों ने टूटी हुई मूर्ति देखी और गांव के लोगों को बताया। इसके बाद बड़ी संख्या में पुनाली समेत आसपास के गांवो के लोग एकत्रित हो गए। भगवान की मूर्ति तोड़ने से आक्रोशित लोगों ने पुनाली बस स्टैंड पर जाम लगा दिया। इससे डूंगरपुर-आसपुर मुख्य मार्ग पर लोगों की आवाजाही बंद हो गई।
घटना की सूचना पर दोवड़ा थानाधिकारी कमलेश चौधरी समेत जाब्ता मौके पर पंहुचे। श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज बारा चौखला के अध्यक्ष विनोद जोशी ने बताया कि भगवान परशुरामजी सर्वसमाज के लिए पूजनीय थे, लेकिन कुछ बदमाशो ने मूर्ति तोड़कर आस्था को ठेस पंहुचाने का काम किया है। लोगों ने मूर्ति तोड़ने वाले बदमाशो को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग करते हुए रोड जाम कर दिया। काफी देर तक पुलिस ने समझाइश की वही आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के आश्वासन पर लोगो ने कुछ देर बाद जाम खोल दिया।