एबीवीपी ने शहर में निकाली तिरंगा यात्रा, 75 मीटर लम्बे तिरंगे की निकाली गई यात्रा पर शहर में जगह-जगह लोगो ने बरसाए फुल
डूंगरपुर । जिले के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई | विकेबी गर्ल्स कॉलेज से शहर में 75 मीटर लम्बे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा पर जगह-जगह लोगो ने फुल बरसाए वही इस दौरान शहर का माहोल देशभक्तिमय हो गया |
देशभर में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के आयोजनों के क्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से डूंगरपुर जिला मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। शहर के विकेबी गर्ल्स कॉलेज परिसर में एबीवीपी के प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य हर्षित ननोमा, जिला संयोजक राजेन्द्र खराड़ी के नेतृत्व में एबीवीपी के कार्यकर्ता एकत्रित हुए | वही इसके बाद विकेबी गर्ल्स कॉलेज से 75 मीटर लम्बे तिरंगे की यात्रा शुरू हुई |
तिरंगा यात्रा विकेबी कॉलेज से रवाना होकर नया बस स्टैंड, डाइट, एसबीपी कॉलेज होते हुए तहसील चौराहे पहुंची। इधर तिरंगा यात्रा का पूरे रास्ते में शहर वासियों ने पुष्प वर्षा व भारत माता की जयकारो से स्वागत किया। ढोल नगाड़ों की थाप पर तिरंगा यात्रा जयकारों के साथ जब तहसील चौराहे पहुंची तो बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों ने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।
तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए कार्यकारिणी सदस्य हर्षित ननोमा व जिला संयोजक राजेंद्र खराड़ी ने संबोधित करते हुए कहा कि विदेशी ताकतों की लंबी गुलामी के बाद देश को क्रांतिवीरो के बलिदान से मुक्ति मिली है। ऐसे में युवाओं को उनके बलिदानों की जानकारी होना जरूरी है और इसी जगह जागरण के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है।