चितरी पुलिस ने बुजुर्ग की हत्या का किया खुलासा, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी हत्या, फरार प्रेमी की तलाश में जुटी पुलिस  

On

सागवाड़ा। डूंगरपुर जिले की चितरी थाना पुलिस ने गडाजसराज पुर गाँव में घर में बुजुर्ग का शव लहुलुहान हालत में मिलने के मामले का आज खुलासा कर दिया है | पुलिस ने मृतक की पत्नी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है | मृतक ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ देख लिया था जिसके बाद पत्नी व प्रेमी ने बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया था | इधर पुलिस फरार प्रेमी की तलाश में जुटी है | 

डूंगरपुर जिले के सागवाडा पुलिस उपाधीक्षक नरपत सिंह ने बताया की चितरी थाना क्षेत्र के गडाजसराज पुर गाँव में 11 अक्टूबर की सुबह  गड़ा जसराजपुर निवासी 58 वर्षीय तुलसीराम सुथार का शव लहूलुहान हालत में घर में पड़ा हुआ मिला था | तुलसीराम सुथार के सिर, हाथ पैर पर कई जगह चोंट के निशान थे | वही तुलसीराम की पत्नी चमेली देवी भी उसके साथ ही सोई थी लेकिन उसको हत्या की भनक तक नहीं लगी थी | मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो को सौप दिया था | वही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की | पुलिस को मृतक बुजुर्ग की पत्नी चमेली देवी पर संदेह था | जिसके चलते पुलिस ने चमेली देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की | करीब दो दिन की पूछताछ की बाद चमेली देवी ने हत्या का राज खोला और अपने पति की हत्या करना कबूल किया | पुलिस पूछताछ में आरोपी पत्नी चमेली देवी ने बताया की उसका गडाजसराजपुर निवासी दिनेश पिता लक्ष्मण डेण्डोर से प्रेम सम्बन्ध थे | 10 अक्टूबर की रात को बुजुर्ग तुलसीराम के सो जाने के बाद तुलसी का प्रेमी दिनेश डेण्डोर उससे मिलने आया था | इस दौरान तुलसीराम ने अपनी पत्नी चमेली व उसके प्रेमी दिनेश को मिलते हुए देख लिया था | इधर चमेली व दिनेश को इसका पता चलने पर दोनों ने मिलकर तुलसीराम की हत्या कर दी थी | इधर पुलिस ने आरोपी पत्नी चमेली सुथार को गिरफ्तार कर लिया है | वही आरोपी प्रेमी दिनेश फरार चल रहा है | जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है |

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV