मानस मंडल सेवा संस्थान सागवाडा का रातड़िया मे हुआ संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ व भजन संध्या का आयोजन

On

गलियाकोट। मानस मंडल सेवा संस्थान सागवाडा का 638 वा संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ व भजन संध्या का आयोजन रातड़िया गाँव मे हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में गणपति पूजन जितेंद्र सुथार व सरस्वती वंदना भरत भट्ट द्वारा करने के पश्चात संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ की चौपाइयों का गान जितेंद्र कलाल व भरत भट्ट द्वारा की गई। 
मंडल के अध्यक्ष किशोर भावसार ने हल्दी घाटी में समर लड्यो वो चेतक रो असवार कठे....जुगलकिशोर सोनी ने ओ मनवा खबर नही है पल की बात करे क्यू कल की.....चेतन गोगरोत ने है धन्य तेरी माया जग में ओ दुनिया के रखवाले.... नकुल गोगरोत ने हम पर भी एक नजर हो शंकर मसान वाले.... प्रीतम पंचाल ने हर हर महादेव शिव भौरिया......विनोद गर्ग ने गालियां जरा सजा कर रख दो महाकाल आ रहे है.....नरेंद्र सोमपुरा ने हमारे साथ श्री रघुनाथ तो किस बात की चिंता.....सहित कई भजन प्रस्तुत किये। विभिन्न वाद्ययंत्रों पर चिराग गुप्ता, प्रेमलाल सुथार,कर्मवीरसिंह राठौड़,भगू दर्जी,भूपेश चौहान,महेश पटेल ने संगत दी।
राजकीय सेवा में चयन होने पर प्रीतम पंचाल को मंडल के द्वारा उपरना व माल्यार्पण से स्वागत किया।हनुमान चालीसा का पाठ धार्मिक पंचाल द्वारा करने के पश्चात आरती यजमान पृथ्वीसिंह राठौड़ परिवार द्वारा उतारी गई। 
इस अवसर पर राजगोपालसिंह, हेमेंद्रसिंह, कृष्णपाल सिंह, पुष्पराज सिंह चौहान, चंद्रवीरसिंह राठौड़, महेंद्रसिंह अहाड़ा, वीरभद्र सिंह राठौड़, बलवंत सिंह राठौड़ सहित कई मौजूद थे।

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV