गणतंत्र दिवस पर टीएडी राज्यमंत्री अर्जुन बामणिया ने फहराया तिरंगा, 42 लोगों का जिला स्तरीय समारोह में हुआ सम्मान
डूंगरपुर | जिले में 26 जनवरी पर गणतंत्र दिवस समारोह आज बुधवार को जिलेभर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह शहर के लक्ष्मण मैदान में आयोजित किया गया। इसमे टीएडी राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामणिया ने राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया। कोरोना महामारी के चलते इस बार भी कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हुए। वहीं स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को भी कार्यक्रम से दूर रखा गया। समारोह में उत्कृष्ट कार्यो के लिए 42 लोगो का सम्मान भी किया गया |
डूंगरपुर जिला मुख्यालय पर लक्ष्मण मैदान में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में टीएडी राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामणिया ने तिरंगा फहराया ओर राष्ट्रगान के साथ सलामी दी गई। टीएडी मंत्री ने परेड का निरीक्षण किया । कोरोना की तीसरी लहर के चलते परेड में स्कूली बच्चे नहीं थे। कलेक्टर शुभम चौधरी ने सभी अतिथियो का स्वागत किया। एडीएम कृष्णपालसिह चौहान ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया गया।
इसके बाद जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, भामाशाहो, स्कूली बच्चों, खिलाड़ियों, कोरोनाकाल में भगवान के रूप में लोगों की जिंदगी बचाने वाले डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला स्तर नगरपरिषद आयुक्त नरपत सिंह राजपुरोहित सहित 42 लोगो को सम्मानित किया गया। टीएडी राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामणिया ने सम्मानित होने वाले सभी लोगो को शुभकामनाएं देते हुए आमजन ओर लोगो की भलाई के लिए बेहतरीन कार्य करने के लिए प्रेरित किया। वहीं कोरोना की तीसरी लहर के प्रकोप के कारण इस बार भी छोटे बच्चों के साथ ही बुजुर्गों को कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया और सादगी से कार्यक्रम हुए।
वहीं जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी की ओर से पुलिस लाइन में झंडारोहण किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन के निरीक्षक ने परेड की सलामी दी। वहीं कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर शुभम चौधरी में ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रगान किया गया। डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ श्रीकांत असावा ने तिरंगा फहराया ओर कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। वहीं कोरोनाकाल में अच्छा कार्य करने वालो को सम्मानित किया गया।