गांधी जयंती: कलेक्ट्री में गांधीजी की मूर्ति पर चढ़ाई फूल माला, गांधीजी का रूप बने बच्चों के साथ राज्यमंत्री से लेकर कलेक्टर -एसपी ने निकाली प्रभात फेरी

On

डूंगरपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती और विश्व अहिंसा दिवस पर आज गांधीजी को याद करते हुए उनके बताएं मार्ग पर चलने की सीख दी गई। अफसरों से लेकर नेताओ और बच्चों ने गांधीजी को नमन किया। गांधीजी बने बच्चों के साथ ही राज्यमंत्री, कलेक्टर, एसपी प्रभातफेरी के रूप में चले। बापू के प्रिय भजन गाए और सर्वधर्म प्रार्थना सभा में अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। 

IMG_20221003_045056
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती को लेकर आज रविवार सुबह से कलेक्ट्री में बापू की मूर्ति पर माल्यार्पण के लिए लोग पहुंचने लगे। सबसे पहले एससी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष डॉ शंकर यादव, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, कलेक्टर डॉ इंद्रजीत यादव, एडीएम हेमेंद्र नागर, सीईओ दीपेंद्र सिंह समेत कई अधिकारियों, स्कूली बच्चों में गांधीजी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। गांधीजी के रूप लेकर आए बच्चे सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहे। इन बच्चों के साथ ही राज्यमंत्री से लेकर कलेक्टर और तमाम अधिकारी प्रभात फेरी के रूप में निकले। कलेक्ट्री से प्रभात फेरी   रवाना होकर लक्ष्मण मैदान पहुंची। यहा सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

IMG_20221003_045056

विधायक गणेश घोघरा, एसपी राशि डोगरा डूडी भी शामिल हुए। बापू के प्रिय भजन "रघुपति राघव राजा राम पति तपावन सीताराम..." गाया। राज्यमंत्री डॉ शंकर यादव ने कहा की बापू देश को आजादी दिलाने के साथ ही सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की सीख दी। हमें भी उनके बताए रास्ते का अनुसरण करते हुए सच्चाई की राह पर चलना होगा। वही भाजपा की ओर से भी कलेक्ट्री में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया गया।

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV