आईएएस लक्ष्मी नारायण मंत्री ने 65वें कलेक्टर के रूप में संभाला कार्यभार

फ्लेगशिप योजनाओं का सफल क्रियान्वयन बताया पहली प्राथमिकता 
On

डूंगरपुर | आईएएस लक्ष्मी नारायण मंत्री ने गुरुवार को डूंगरपुर कलेक्टर का कार्यभार संभाल लिया है | लक्ष्मी नारायण मंत्री डूंगरपुर जिले के 65 वे कलेक्टर होंगे | इधर कार्यभार संभालने के बाद कलेक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री का एडीएम व सीईओ सहित कलेक्ट्रेट कर्मियो ने स्वागत किया | इधर इस मौके पर कलेक्टर लक्ष्मीनारायण मीडिया से भी रूबरू हुए | इस दौरान उन्होंने  फ्लेगशिप योजनाओं का सफल क्रियान्वयन अपनी पहली प्राथमिकता बताया | 

फ्स्दफ्स्द

अजमेर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के प्रशासनिक अधिकारी के पद से डूंगरपुर कलेक्टर के पद पर तबादला होने के बाद आईएएस लक्ष्मी नारायण मंत्री आज डूंगरपुर पहुंचे | डूंगरपुर पहुँचने पर आईएएस लक्ष्मी नारायण मंत्री ने डूंगरपुर जिले के 65 वे कलेक्टर के रूप में अपना कार्यभार संभाला | कार्यभार संभालने के बाद एडीएम हेमेन्द्र नागर व जिला परिषद सीईओ दीपेन्द्र सिंह सहित कलेक्ट्रेट कर्मियों ने कलेक्टर मंत्री का स्वागत किया | इधर इस मौके पर कलेक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री ने एडीएम नागर और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपेन्द्र सिंह से जिले में सरकारी योजनाओं की प्रगति जानी। वही कलेक्टर मंत्री ने कर्मचारियों से कहा की वे कर्मचारियों के साथ टीम डूंगरपुर की भावना के साथ काम करेंगे और कर्मचारियों से भी इसमें सहयोग की बात रखी। इधर इसके बाद कलेक्टर लक्ष्मीनारायण मंत्री मीडिया से मुखातिब होते हुए | कलेक्टर मंत्री ने राज्य और केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का सफल क्रियान्वयन को अपनी पहली प्राथमिकता बताया | इसके साथ ही जिले में चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में भी फोकस करने की बात कही | वही कलेक्टर मंत्री ने कहा की कुपोषण के खिलाफ तत्कालीन कलेक्टर इंद्रजीत यादव की ओर से एक अभियान चलाया है उस अभियान को भी सफल बनाने के प्रयास किये जायेंगे | 

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV