करावाडा में महाअष्टमी पर देर रात तक रही गरबो की धूम

On

झौथरी | नवरात्रि महोत्सव 2021 के तहत महाअष्टमी को क्षेत्र के गांवों में मॉ दुर्गा के विशेष धार्मिक अनुष्ठान किये गये और मातारानी से सुख ,समृद्धि व खुशहाली की कामना की गई | झौथरी क्षेत्र के गांवों में जगह जगह मॉ दुर्गा के पूजा पाठ व हवन ,यज्ञ के अनुष्ठान का दौर चलता रहा | करावाडा में युवा मंडल के सानिध्य में आयोजित नवरात्रि महोत्सव के तहत महा अष्टमी पर विशेष अनुष्ठान के साथ नवरात्रि के गरबो की धूम परवान पर रही | इस दौरान सिद्धि विनायक गणपति मंदिर परिसर को फूलों की सेज से सजाया गया तो गरबा चौक को फूलों व रंगोली से विशेष श्रृंगार किया गया | मॉ दुर्गा का श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ आह्वान किया गया | महा अष्टमी पर गुजराती गरबो की धूम परवान पर रही और देर रात तक गरबो की गुंज रही | बाद में युवा मंडल द्वारा महाप्रसाद दूध का खीर बनाकर मॉ के भोग धराया और महाआरती कर महाप्रसाद भक्तो को वितरण किया गया | इसी प्रकार क्षेत्र के गैजी , पाडली , विकासनगर ,सालमपुरा , गंधवा , पोहरी खातुरात सहित गांवों में श्रद्धा व आस्था के साथ दुर्गा अष्टमी पर विशेष अनुष्ठान आयोजित हुए |

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

डूंगरपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न डूंगरपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न
डूंगरपुर। डूंगरपुर जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफलतापूर्वक और सुनियोजित तरीके से आयोजित करने के उद्देश्य से जिला कलक्टर...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV