चारवाडा महाकाली मंदिर पर हवन यज्ञ अनुष्ठान कार्यक्रम आयोजित

On

झौथरी | शारदीय नवरात्रि के समापन पर चारवाडा में महाकाली मंदिर पर पाठ पूजन व हवन यज्ञ अनुष्ठान कार्यक्रम परम पूज्य गादीपति लसुडिया धाम विक्रमदास महाराज के सानिध्य में हुआ | महाराज ने इस अवसर पर परिवार ,गांव , जिला , प्रदेश व देश में सुख ,समृद्धि व खुशहाली की कामना की | महाराज के आगमन पर संत , साधु , तपस्वी , वेरागी , मेट ,कोटवाल सहित पूर्व विधायक शंकरवाल अहारी , पूर्व सरपंच रणछोड़ लाल अहारी , सरपंच इन्दिरा अहारी पत्नि दशरथलाल अहारी ने स्वागत किया | इस अवसर पर मंदिर प्रागंण में नई धुणी दोलतदास महाराज का जीर्णोद्वार किया गया क्योकि कानदास महाराज गादिपति लसुडिया धाम के आदेशानुसार गांव की सुरक्षा के लिए जरुरी है | इस दौरान धार्मिक मंडल महामंत्री गोतमलाल रोत केसरपुरा , भगु महाराज मेरोप , हुकाजी महाराज चारवाडा , लक्षमीचंद चारवाडा सहित मौजूद थे | चारवाडा गरबा मंडल के युवाओ ने कार्यक्रम आयोजित किया |

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV