मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्च्युल कार्यक्रम के जरिये ,डूंगरपुर जिले को दो नवीन थानों की सौगात दी
On
By वागड़ संदेश
डूंगरपुर।। राज्य सरकार की ओर से आज डूंगरपुर जिले को दो नवीन थानों की सौगात दी गई | प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्च्युल कार्यक्रम के जरिये जिले के नवीन थाने ओबरी व चौरासी का शुभारम्भ किया | इस मौके पर सागवाडा पंचायत समिति के वीसी रूम से एसपी सुधीर जोशी, वही सीमलवाडा पंचायत समिति के वीसी रूम से पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, चौरासी विधायक राजकुमार रोत और एएसपी अनिल मीणा वर्च्युल कार्यक्रम में शामिल हुए | इधर वर्च्युल कार्यक्रम में सीएम अशोक गहलोत ने सीएलजी सदस्यों और ग्राम रक्षक दलों के प्रतिनिधिओ से संवाद भी किया |
इधर डूंगरपुर जिले में दो नए थानों ओबरी व चौरासी के शुभारम्भ होने से जहा धम्बोला, रामसागडा, वरदा और सागवाडा थाना क्षेत्रो का कार्यभार हल्का हुआ है तो वही क्षेत्रीय जनता को बड़ी राहत मिलेगी |
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/ad-720x300.jpg)
About The Author
Related Posts
Latest News
12 Jun 2024 19:01:54
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/d.jpg)