पंचायत उप चुनाव 2022, आरा व गडा वेजनिया में सरपंच पद के लिए कल होगा मतदान, पोलिंग पार्टिया रवाना 

On

डूंगरपुर । जिले में पंचायत उपचुनाव 2022 के तहत सागवाडा पंचायत समिति की आरा पंचायत व गडा वेजनिया में सरपंच पद के लिए कल मतदान होगा | इधर मतदान के लिए अंतिम प्रशिक्षण के बाद पोलिंग पार्टियों को गंतव्य की ओर आज रवाना किया गया |  आरा पंचायत में 5 उम्मीदवारों के बीच टक्कर होगी | वही गडा वेजनिया में सरपंच पद पर दो उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला है | 

डूंगरपुर जिले में पंचायत उप चुनाव 2022 के तहत सागवाडा पंचायत समिति की दो पंचायत आरा व गडा वेजनिया में सरपंच पद पर कल मतदान होगा | इधर मतदान से पूर्व आज डूंगरपुर जिला परिषद सभागार में पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिया गया | इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमेन्द्र नागर ने रिटर्निंग अधिकारियों, पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों को उनके दायित्वों को निर्भिक, स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष रूप से करते हुए मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया आयोग के निर्देशों के अनुरूप किये जाने निर्देशित किया ।

IMG_20221124_222738

इधर प्रशिक्षण के बाद पोलिंग पार्टियों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया | ग्राम पंचातय आरा में मतदान के लिए 4 मतदान केन्द्र और ग्राम पंचायत गडावेजनिया के लिए 2 मतदान केन्द्र बनाए गए है | गडा वेजनिया पंचायत में सरपंच पद पर रीना खांट व संगीता ननोमा के बीच सीधा मुकाबला होगा | वही पंचायत क्षेत्र के 2 हजार 453 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे | इधर आरा पंचायत की बात करे तो आरा में जया मीणा, रमती परमार, ललिता डामोर, वक्षी डामोर और संगीता डामोर के बीच मुकाबला होगा | आरा पंचायत में 3 हजार 451 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे | वही मतदान को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम रहेंगे |

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV