डूंगरपुर । पेगासस जासूसी मामले में डूंगरपुर जिला यूथ कांग्रेस की ओर से आज केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला गया। यूथ कांग्रेस ने विधायक निवास से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया वही प्रधानमंत्री का पुतला भी फूंका। इस दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना भी साधा।
पेगासस जासूसी के विरोध में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता आज डूंगरपुर विधायक व यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा के निवास पर एकत्रित हुए और यहां से यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा के नेतृत्व में कार्यकर्ता रैली के रूप के कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुए। रैली विधायक निवास से कलेक्ट्रेट पर पहुंची जहां पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पेगासस जासूसी के विरोध के केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। कार्यकर्ताओ ने इस मौके पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला फूंका वही जमकर नारेबाजी की। इस दौरान डूंगरपुर विधायक व यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष घोघरा ने कहा कि, इजरायली कंपनी एनएसओ के पेगासस सॉफ्टवेयर से भारत में 300 से ज्यादा हस्तियों के फोन हैक किए जाने का खुलासा हुआ है।
घोघरा ने कहा कि जासूसी से जुड़ी जो रिपोर्ट सामने आई है उसमें दावा किया जा रहा है कि जिन लोगों के फोन टैप किए गए उनमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और प्रह्लाद सिंह पटेल, पूर्व निर्वाचन आयुक्त अशोक लवासा और चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर सहित कई समाजसेवी भी शामिल है। वही जब कोई भी विपक्ष का नेता मोदी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है तो उसके खिलाफ राजद्रोह के झूठे मुकदमे दर्ज करवाए जाते है | ईडी, सीबाईआई, इनकम टेक्स की रेड के नाम पर डराया जाने का काम मोदी सरकार की ओर से किया जाता है | ऐसे में साफ है की केंद्र में लोकतांत्रिक सरकार नही होकर तानाशाह राज करना चाहते है, जिसे उखाड़ फेंकने की जरूरत है। वही इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की जनविरोधि नीतियों के विरोध में भी केंद्र सरकार प्रहार किया।