गामडा ब्राह्मनिया में विजवामाता से बडोदा रोडवेज बस के चालक व परिचालक का हुआ स्वागत सत्कार
सागवाड़ा। विजवामाता से बडोदा के लिए प्रतिदिन रोडवेज बस सेवा शुरू होने से सागवाड़ा, गोवाडी, गामडा ब्राह्मनिया, ओबरी सहित जिले के दूरदराज के यात्रियों को राहत मिली। यह रोडवेज बस सेवा प्रतिदिन दस बजे रवाना होकर आसपुर-सागवाड़ा से वाया गामडा ब्राह्मनिया होते हुए ओबरी 1 बजे पहुंचेगी। वहीं बडोदा से सुबह 6 बजे बस रवाना होगी। जो गोधरा-सीमलवाड़ा होते हुए 1 बजे ओबरी पहुचेगी। वहीं बडोदा से विजवामाता के लिए सुबह को 6 बजे एक बस रवाना होगी। जो ओबरी होते हुए विजवामाता पहुचेगी। वही रविवार को रोडवेज बस के गामडा ब्राह्मनिया बस स्टैण्ड पर पहुंचने पर ग्रामवासियों के द्वारा जोरदार स्वागत सत्कार किया गया। इस दौरान सरपंच कुसुम परमार, उप सरपंच महेंद्र उपाध्याय, भोगीलाल उपाध्याय ने रोडवेज बस के चालक व परिचालक का तिलक संस्कार कर स्वागत किया। वही वीर सिंह चौहान ने रोडवेज बस के चालक व परिचालक का माल्यार्पण किया। इस अवसर पर गामडा ब्राह्मनिया सरपंच कुसुम परमार, उप सरपंच महेंद्र उपाध्याय, वीर सिंह चौहान, चिराग मेहता, चंदन सिंह चौहान, प्रमोद भट्ट, लाल सिंह चौहान, दिनेश उपाध्याय, देवेंद्र उपाध्याय, भोगीलाल उपाध्याय, छतर सिंह, नटवरलाल उपाध्याय, भरत उपाध्याय, मगनलाल उपाध्याय, सुरेश जोशी, चंद्रवीर सिंह चौहान सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे ।
<iframe width=\”560\” height=\”315\” src=\”https://www.youtube.com/embed/PHtnJt1IGSE\” title=\”YouTube video player\” frameborder=\”0\” allow=\”accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture\” allowfullscreen></iframe>
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/ad-720x300.jpg)
About The Author
Related Posts
Latest News
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/d.jpg)