दो बच्चों के साथ सोई पत्नी फंदे पर लटकी मिली, घर मे सोयें पति को भनक तक नहीं लगी, सुरजगांव की घटना
सागवाडा। जिले के सागवाडा थाना क्षेत्र के सूरजगांव में एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
पुलिस के अनुसार सागवाडा क्षेत्र के सुजगांव निवासी गायत्री डोडियार उम्र 28 वर्ष बुधवार रात को घर मे सोई हुई थी। गुरुवार सुबह पति उठा तो देखा कि उसकी पत्नी घर मे रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर लटकी हुई है, जिससे गायत्री की मौत हो गई थी। पत्नी को लटका देखकर उसके होश उड़ गए और जोर-जोर से चिखने-चिल्लाने लगा। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में गांव में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर सागवाडा थाना पुलिस मौके पर पंहुची ओर घटना की जानकारी ली। इसके बाद महिला के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और सागवाडा अस्पताल के मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। मामले में शव के पोस्टमार्टम को लेकर कार्रवाई चल रही है। वही महिला की मौत के कारणों को लेकर अब तक कोई पता नहीं चल सका है।