पाडवा गांव में पशुघर में लोहे के टिन शेड लगाने के दौरान करंट लगने से एक युवक की हुई मौत।
On
By वागड़ संदेश
सागवाड़ा।। सागवाड़ा उपखंड के पाडवा गांव में शनिवार को पशुघर में लोहे का टिन शेड लगाने के दौरान बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पाडवा निवासी दामोदर पंचाल ने दी रिपोर्ट में बताया कि शनिवार को पाडवा निवासी मोहन पाटीदार के घर के आंगन में स्थित पशुघर में लोहे के टिन शेड लगाई जा रही थी। टिन शेड को लगाने का काम दिवडा छोटा निवासी दिलीप पंचाल कर रहा था। दिलीप पशुघर में लोहे के टिन शेड लगाते समय अचानक बिजली का करंट लगने से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल दिलीप पंचाल को राजकीय अस्पताल सागवाड़ा लेकर पहुचे, जहा डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर ASI देवेंद्र सिंह अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया।
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/ad-720x300.jpg)
About The Author
Related Posts
Latest News
12 Jun 2024 19:01:54
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/d.jpg)